Contributions Welcome

This blog belongs to everyone interested in preserving and promoting traditional Indian wrestling. Please feel free to contribute photos, videos, links to news articles or your own blog posts. E-mail contributions to kushtiwrestling@gmail.com.

Jan 11, 2014

कुश्ती में विक्की ने मेहर सिंह को हराया

भास्कर न्यूज -!- करनाल
Bhaskar News Network


सेक्टर-32 के हुडा ग्राउंड में ओपन रा'य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के लगभग छह सौ खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री परशुराम जिला करनाल ब्राह्मण सभा प्रधान आशीष शर्मा ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
प्रतियोगिता में हालांकि सभी कुश्तियां काफी रोचक हुई। लेकिन प्रतियोगिता में चार मुकाबले काफी नजदीकी रहे। पहला मुकाबला जींद व करनाल के पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने कई घंटों तक अपने दमखम का परिचय दिया। आखिरकार करनाल के विक्की पहलवान ने जींद के मेहर सिंह पहलवान को धाराशायी कर दिया। वहीं दूसरा मुकाबला गोंदर व करनाल के पहलवान के बीच हुआ। मुकाबले में करनाल के अखिल कांबोज की विजय हुई। इसके अलावा कैथल के पहलवान राजेश ने पानीपत के पहलवान को हराया। जबकि सोनीपत के पहलवान धीरू ने समालखा के पहलवान को हराया।
खेलों से मिलती है अनुशासन की सीख: आशीष : सभा प्रधान आशीष शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाडिय़ों में उत्साह और जोश बढ़ता हे। साथ ही साथ खेल अनुशासन भी सिखाता है। इससे भाईचारे की भावना बढ़ती है। युवा खेलों की ओर ध्यान देकर नशे से दूर रहता हे। दंगल कमेटी के प्रधान राजेश पहलवान और उनकी टीम द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जस्सा पहलवान, राजेश कश्यप, रमेश खेड़ी, मान सिंह, वकील जयपाल कश्यप, बाकू पहलवान, पाला राम, जय भगवान, दौलत राम, राजू कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।

114th Panthal Kesari dangal on Jan 14

KT NEWS SERVICE
JAMMU, Jan 10: Shri Swami Nitya Nand Wrestling Association Panthal is organizing “114th Panthal Kesari Vishal Dangal 2014” at Panthal in Reasi on January 14 under the aegis of J&K Indian Style Wrestling Association.

The decision to this effect was taken in the office chamber of the president J&K Indian Style Wrestling Association, Shiv Kumar Sharma at Hotel Basera, Katra. Others who attented the meeting were President and members of Nitya Nand Wrestling Association Panthal.

Sharma said 70 wrestlers from different States like Delhi, Haryana, Punjab, H.P, Chandigarh in addition to various parts of the State viz Jammu, Kathua, Udhampur, Reasi, Ramban, Rajouri, Doda, Buddal, Kalakote, Moungri, Ramnagar, Roun-Domail, Panthal, Pouni, Akhnoor, Panchari, Danmote, Panjar, Kalsote, Badota, Ladha, Jasserkote, Sudhmahadev J&K Police and Dansal etc. are likely to Participate in the vishal Dangal.

Sharma said a noteable feature of this dangal is being conducted regularly at Panthal for the last 114 years on the eve of Maker Sankranti day. Sharma said it is expected more than 15,000 sports lovers would come to witness the Vishal dangal cash prize money for the 1st bout (1st malli) is Rs.31,000/-, for the 2nd malli is Rs. 25,000 and for the third malli is Rs. 15,000/-.

Sharma said we have decided to honour the best wrestler of the dangal who wins 1st malli as “Panthal Kesari 2014”. He would be awarded traditional “Silver Gurj (Gadda) and Patta” in addition to handsome Cash prize. An amount of Rs. 3,00,000/- likely to be incurred in the vishal dangal and would jointly be collected from Panthal, Katra, Udhampur, Jammu and other inhabitants of Panthal which migrate from there.

महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान को तीन मिनट में चटाई धूल, देखिए तस्वीरें


इंदौर. गुरुवार को महू में महिला पहलवान रोशनी खत्री ने अपने पुरुष प्रतिद्वंद्वी को तीन मिनट में चित कर दिया। महिला पहलवान से हुई कुश्ती दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रही। महिला पहलवान ने अपने दांव पेंच दिखा कर दर्शकों को हतप्रभ कर दिया।

देपालपुर की महिला पहलवान 15 वर्षीय रोशनी खत्री ने अखाड़े में उतरकर अपनी जोड़ के पुरुष पहलवानों को उनसे कुश्ती लडऩे का खुला चैलेंज दिया। यह चैलेंज स्वीकार करने उनकी जोड़ के कुछ पहलवान भी उतरे। आयोजकों ने उनमें से एक को चुना। ये थे गौतमपुरा के 55 किलोग्राम के 17 वर्षीय पारस सोलंकी। वे अखाडें में उतरे, लेकिन मात्र तीन मिनट की कुश्ती में 48 किलो की रोशनी ने बांगड़ी दांव मारकर पारस को धूल चटा दी।


Read more here

Jan 5, 2014

Baba Shyam Ji Akhada – Village Rohad

By Deepak Ansuia Prasad


बाबा श्याम जी अखाडा , रोहद , झज्जर हरयाणा

दिल्ली शहर कि भीड़ -भाड़ से दूर कुछेक घंटों कि ड्राइव से बहादुर गढ़ होते हुए सांपला पहुंचा जा सकता है जहाँ से रोहद गाँव कि लिए एक सड़क है जो सीधे गाँव के बाबा श्याम जी मंदिर पर और गाँव के द्वार पर जा मिलती है, मंदिर के प्रांगण में ही अखाडा है. वहीँ गाँव के एक निवासी सुनील रुहल मेरे अच्छे मित्र है उनके गाँव में कुश्ती की परम्परा फल - फूल रही है उनसे अखाडा देखने का आमंत्रण मिला , उनका बहुत -२ धन्यवाद,

अखाडा देखने जब गाँव में पहुंचा तो अखाड़े के गुरु , खलीफाओं व् गाँव के गणमान्य लोगों से भी मुलाकात हुई. उन्होंने व् भाई सुनील ने स्वागत सत्कार किया उनका आभारी हूँ, " रोहद गाँव में आपका स्वागत है, और आपकी कवरेज से गाँव के अखाड़े को एक अच्छी कवरेज मिलेगी और बच्चों को कुछ और अच्छा करने कि प्रेरणा , जिससे बच्चे अपने अखाड़े , गाँव का नाम देश दुनिया में ऊँचा करेंगे " सुनील भाई ने कहा

अखाड़े के गुरु संजय पहलवान से मुलाकात की , शांत स्व्भाव के संजय पहलवान बच्चों को तैयार करने में बड़ी शिद्दत और लगन से जुड़े हैं , अपने बच्चों को भी एक अच्छे पहलवान के रूप में देखने कि उनकी इच्छा है
" मै इसी गाँव में पैदा ,हुआ , इसी अखाड़े में अपने बड़ों से पहलवानी सीखी और वही आज की पीढ़ी को सिखा रहे हैं , कुश्ती कि परम्परा और आगे बढे , कम न हो यही हमारा प्रयत्न है " उन्होंने बताया

यहाँ अखाडा 100 साल से भी पुराना है इसमें हरयाणा पुलिस में DSP के पद पर कार्य कर रहे धर्मपाल पहलवान जी जो कि एशियाई खेलों के मेडलिस्ट हैं, छोटू,बनवारी, राजबीर जैसे पहलवान हुए , और भी बहुत से पहलवान आज बढ़िया पहलवानी कर रहे हैं जिनमे भोली,चियों , मोगली, विक्रम और संजय जैसे पहलवान हैं ! मैंने देखा कि अखाड़े में बाल पहलवान है उनकी कुश्ती के दांव पेंच कि कुशलता से बड़ा प्रभावित हुआ.

बाबा श्याम जी के सम्मान में मंदिर में एक बड़ा मेला लगता है , और भंडारे का आयोजन होता हैं, और आस पास के गाँवों के लोग शामिल होते है भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं , व् पूजा पाठ होता हैं.

गाँव के लोग बाबा श्याम जी के नाम से दो बार दंगल कराते है , जिसमे एक तो भारत केसरी स्तर का और दूसरा साधारण होता है ये दंगल होली और तीज के अवसर पर आयोजित किये जाते हैं जिसमे खिलाडियों के रहन सहन,खान पान, उचित इनाम व् अन्य व्यवस्था गाँव के लोगों द्वारा कि जाती हैं , संजय पहलवान गाँव के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताते है इस परम्परा में गाँव का प्रत्येक व्यक्ति सहयोग करता है.

अखाड़े में मैट नया नया है, पहले पास के गाँव मांडोठी में बच्चे प्रैक्टिस के लिए जाते थे , हाँ अभी कोच नहीं हैं , लेकिन गाँव के कोच धर्मपाल पहलवान जी को लाने के गाँव के लोगों कि इच्छा हैं और उन्हें विश्वास है कि गाँव के लोगों कि इच्छा का नेतागण जरूर सम्मान करेंगे!

अखाड़े के कुछ बाल पहलवानो से बातचीत कर अच्छा लगा , खास कर आशीष जिन्होंने हाल ही में डिस्ट्रिक्ट लेवल में गोल्ड जीता , और नीटू पहलवान जिन्होंने ग्रीको रोमन शैली में स्टेट में ब्रोंज व् डिस्ट्रिक्ट में गोल्ड जीता , सभी पहलवानो में लगन हैं , और कुश्ती के कई दांव पेचों कि जानकारी मुझे सहजता से ही दे देते हैं

" हम बाबा श्याम जी से प्रार्थना करते है कि जिस भावना से आप कुश्ती के प्रचार प्रसार और उत्थान के लिए प्रयासरत हैं वो अवश्य पूरी होगी , और भगवान् आपका हर कदम पर सदा साथ देगा " संजय पहलवान ने कहा और अखाड़े के सभी गुरु खलीफाओं ने मेरे काम को सराहा और मुझे दुआ दी , जिसकी मुझे बहुत जरूरत भी हैं!

एक बार फिर सुनील भाई, रोहद गाँव के निवासियों , सभी पहलवानो का तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ , जिन्होंने मुझे रोहद गाँव में कुश्ती के इस शानदार खेल से साक्षात्कार कराया


ENGLISH VERSION


Guru Sanjay Pahalwan runs an akhada in the beautiful village of Rohad in Haryana. As I arrived for a visit, my friend Sunil Ruhal received me on the village outskirts and a warm welcome followed by the village people and Guru Sanjay.
“I was born in this village and came to the akhada very early in my childhood; I learnt from the elders and the guru here and now I am teaching the same traditional wrestling here to the new generation. I wish the tradition to flourish and do not wish it to diminish. That is why I work here among the disciples and it is working,” says Guru Sanjay Pahlwan.
The akhada has produced many good wrestlers like DSP in Haryana Police, Asian Games medalist Dharmpal pahlwanji, Chotu, Banwari, Rajbir, etc. Now wrestlers like Bholi, Chiaoon, Vikram, Moughli, and Sanjay are bringing glory to the akhada. The akhada has a good number of young wrestlers who look very lean but are very skilled in traditional kushti.
Until recently, the akhada did not have a wrestling mat, only the traditional sand pit for wrestling, and wrestlers used to go to the nearby village of Mandoti to practice freestyle wrestling.
The Akhada is at the outskirts of the village and at the immediate vicinity of a beautiful temple of the Baba Shyam ji, a great deity/saint of India. A very big festival is organized every year in the honor of the deity and a community kitchen is held where all the revelers come to pray and sit together and eat from the community kitchen, not to mention it is always free of cost.
The village also organizes two wrestling competitions, one at the festival time of Holi and the other at the occasion of Teej. One dangal is like a Bharat kesri competition where wrestlers from all over India are invited to compete. The other is shorter. Arrangement of food, stay, and reward for the wrestlers are all done by the village committee.
It was nice to talk to a few wrestlers of the akhada, among them Ashish, a young wrestler who fought recently at the district competition at the 30kg weight category and stood first. He is determined to be a great wrestler and tells me about many techniques he is perfecting.
A junior wrestler named Nitu won a bronze medal at the state level and gold at the district level. I congratulated them and wished them best of luck in near future.
“We pray to god shyamji that whatever your are doing for the benefit and preserving and promoting traditional Indian wrestling will be a success one day and the god will always help and will be with you always,” says Guru Sanjay. It was a touching gesture of these great people of Haryana for which I thank them.

Jan 2, 2014

Wrestling Indian style

By Arindam Mukherjee




Early mornings in many Indian cities and villages are still often marked by the loud grunts of thickset men grappling with each other in earth pits, punctuated with the thud of falling bodies.

Kushti - a traditional form of Indian wrestling - is alive and kicking, though it is not anywhere near as glamorous as the American WWE wrestling broadcast on TV.

In a nation obsessed with cricket, every city and town boasts of a few akharas (wrestling schools) where wrestlers congregate daily to test their prowess.

It's a hard life and training sessions last for hours. A traditional wrestler also leads a life of abstience: sex, wine, tobacco and drugs are not permitted.

The tough sacrifices though have brought rich dividends. Though cricket stars hog the limelight, some wrestlers nurtured at the akharas have gone on to win medals at the international stage, including the Olympics.

CLICK HERE FOR MORE PHOTOS